वन क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा
रांची, मई 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के वनों के संरक्षण, ईको रेस्टोरेशन और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास को लेकर वन विभाग झारखंड और जापान के प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता में वन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रथम दौर की अंतिम बैठक संपन्न हुई। बैठक में जापान की जीका परियोजना से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने भाग लेकर विभिन्न विकास योजनाओं और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में झारखंड के वन क्षेत्र के समग्र विकास, बंजर भूमि के पुनर्विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार को लेकर गहन विमर्श किया गया। विशेष रूप से वनों में ईको रेस्टोरेशन, वन भूमि का बेहतर प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण तथा वन संसाधनों के सतत उपयोग पर जोर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.