रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। पीपली वन क्षेत्र स्वार में अवैध कटान पर सख्ती को लेकर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में वन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रभागीय निदेशक प्रणव जैन ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटान करने वाले अभियुक्तों और साथ ही आरक्षित वन क्षेत्र के उन मार्गों एवं स्थानों को चिन्हित कर लिया गया, जहां से होकर आरोपी का आवागमन होता है। जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.