बगहा, मार्च 8 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार के नेतृत्व वन क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है। ताकि जल,जंगल और वन्य जीवों को नुकसान होने से बचाया जा सके। इस पेट्रोलिंग को लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर अन्य वन क्षेत्र तक किया जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि वन एवं वन्यप्राणी के सुरक्षा में कोई चूक ना हो वन्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखते हुए लगातार गश्त किया जा रहा है। पेट्रोलिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा,जंगल से सटे गांवों और सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त एवं एंटी स्नेयर वॉक किया जा रहा है। साथ ही वन्य कर्मियों द्वारा गहन जांच करते हुए अपने आस पास के जगहों को सर्च करते हुए ...