हजारीबाग, मार्च 30 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी आसान जंगल स्थित बड़की तरी के पास करीब 20 एकड़ वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कटाई कर उसपर खेती करने का मामला सामने आया है।इस मामले के उजागर होने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घने जंगल के बीच सैकड़ों पेड़ों को काटकर टमाटर और धान की खेती की जा रही है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर बने अस्थायी और स्थायी ढांचे इस बात की गवाही देता हैं कि यह अवैध कब्जा कोई हालिया घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही गतिविधि है। जंगल के बीच एक मकान, जिसकी छत क्षतिग्रस्त बताई जा रही है, वहीं पास में एक झोपड़ीनुमा नया निर्माण भी किया गया है। आसपास बड़ी मात्रा में काटी गई लकड़ियां पड़ी हुई हैं, जो साफ तौर पर संगठित तरीके से जंगल उजाड़ने की ओर इशारा करती हैं।ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.