वन कर्मी के घर से तेरह लाख की चोरी
लोहरदगा, मई 17 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। वन विभाग के जमशेदपुर कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत लोहरदगा के किस्को मोड़ शांति नगर निवासी रामलाल राम के घर से अज्ञात चोरों ने नकद और जेवरात सहित करीब 13 लाख रूपए की चोरी कर ली। रामलाल ने इस संबंध में लोहरदगा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रामलाल ने पुलिस को बताया कि सोने के करीब दस लाख 68 हजार रूपए के जेवर, चांदी के डेढ़ लाख रूपए के जेवर,डायमंड का 12 हजार रूपए का आभूषण,नकद एक लाख साठ हजार रूपए, मोबाइल आदि की चोरी की गई है। चोर इतने शातिर थे कि घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी ले गए। रामलाल घर में ताला बंद कर पूरे परिवार सहित अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाला खुला हुआ है और अंदर जाने पर छह आलमीरा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.