वन कर्मियों ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली पकड़ी
सीतापुर, मई 20 -- केसरीगंज। बिना परमिट पेड़ कटान को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात वन विभाग की टीम ने एक लकड़ी भरे ट्रैक्टर- ट्रॉली को पकड़ लिया। टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर लहरपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। वन विभाग कर्मी अरविन्द कुमार बुद्धरार्मा व वन रक्षम इन्द्र बली मंगलवार रात में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान शाहपुर अम्बा मार्ग पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली गजुरती नजर आई। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में लेकर मो. लतीफ व जगत नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, दूसरी तरफ तंबौर स्थित भानपुर 10 प्रतिबंधित पेड़ काटने पकड़े जाने पर बिसम्भर, मोनिस , गदिया के खिलाफ वन विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.