विकासनगर, मार्च 5 -- होली के दिन बुधवार को बृनाड बास्तील के थाना पुलिस कार्यालय से लगे जंगल मे आग लग गई। इससे वन्य जीवों के साथ वन संपदा को क्षति पहुंची। जंगल जलता रहा मगर आग बुझाने कोई नहीं पहुंचा। वन विभाग और राजस्व विभाग इसे एक-दूसरे का क्षेत्र बताकर जिम्मेदारी से पीछे हट गए। वन और राजस्व विभाग की लापरवाही से जंगलों मे आग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इससे वन संपदा और वन्य जीवों को भारी क्षति हो रही है। फायर सीजन की शुरुआत में ही क्षेत्र के अधिकांश खत आग की चपेट मे आ गए हैं। इससे सेब के कई पेड़ जल गए। कई किसानों के बगीचों में बने मकान और छानी तक आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, क्षेत्र में बारिश कम होने से सूखे जैसे हालात हैं। वहीं, क्षेत्र में कुछ लोग वनों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे है। इससे वन संपदा के साथ किसान-बागवानों को भी नुकसान उठाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.