बोकारो, जून 11 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति उत्तरी छोटानागपुर के तत्वावधान में वन विभाग, झारखंड सरकार एवं ग्राम वन प्रबंधन सह संरक्षण समिति के संयुक्त पहल से बुधवार को पेटरवार स्थित वन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जैव विविधता के संरक्षण तथा हाथी-मानव संघर्ष की बढ़ती चुनौतियों के समाधान को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग कार्यक्रम में बोकारो के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक डॉ आर थांगा पांडियन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख झारखंड के संजीव कुमार, बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी नितीश कुमार, एवं आईएफएस अधिकारी संदीप शिंदे सहित वन विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक ड...