लातेहार, मार्च 11 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। संयुक्त ग्राम सभा मंच के नेतृत्व में वन अधिकार के लंबित मामलों के निष्पादन की मांग को लेकर निकाली जा रही 10 दिवसीय पदयात्रा के चौथे दिन बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने छिपादोहर वन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान मंच की ओर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के नाम संबोधित आवेदन वन क्षेत्र पदाधिकारी को सौंपा गया। आवेदन में कहा गया है कि लातेहार जिला वन अधिकार दावों के निपटारे के मामले में राज्य के सबसे धीमे जिलों में शामिल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ग्राम सभाओं की ओर से सामुदायिक और व्यक्तिगत मिलाकर कुल 7,384 दावे जमा किए गए थे, जिनमें से 3,599 दावे अब भी जिला प्रशासन के पास लंबित हैं। इनमें करीब 1,800 व्यक्तिगत वन अधिकार से जुड़े मामले हैं, जबकि शेष सामुदायिक अधिकार के दावे बताए गए हैं। संयुक्त ग्राम सभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.