वन अधिकार के पांच सामुदायिक दावे स्वीकृत,तीन लौटाए गए
गुमला, जुलाई 6 -- गुमला। डीसी दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में वन अधिकार अधिनियम से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सामुदायिक वन अधिकार,सामुदायिक वन संसाधन अधिकार और व्यक्तिगत वन अधिकार के मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में सामुदायिक वन अधिकार के आठ मामलों की समीक्षा की गई। इनमें पांच मामलों को स्वीकृति दी गई,जबकि तीन प्रस्तावों में त्रुटियां पाए जाने पर उन्हें सुधार के लिए संबंधित ग्राम सभाओं को वापस भेजने का निर्णय लिया गया। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत 10 नए प्रस्ताव तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने का लक्ष्य तय किया गया। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा, दस्तावेजों की गुणवत्ता और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में वन विभाग, आईटीडीए और कल्याण विभाग के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.