वन अधिकार अधिनियम के तहत लमटा में ग्राम सभा,
चतरा, मार्च 17 -- लावालौंग प्रतिनिधि। प्रखंड के लमटा पंचायत सचिवालय में वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वन भूमि पर लंबे समय से रह रहे भूमिहीन परिवारों को वन पट्टा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। ग्राम सभा में 30 भूमिहीन दलित परिवारों को वन पट्टा के लिए आवेदन फॉर्म दिए गए और उन्हें फॉर्म भरकर नक्शा कटवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती, मुखिया अमित कुमार चौबे, कर्मचारी चंद्रदीप गांधी, निशांत कुमार, कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार तथा सरकारी अमीन मौजूद रहे। इस दौरान वन भूमि पर वर्षों से रह रहे भूमिहीन परिवारों की स्थिति की समीक्षा की गई। मुखिया अमित कुमार चौबे ने बताया कि पूर्व में लमटा क्षेत्र के कई भूमिहीन दलित परिवार वन भूमि पर घर बनाकर रह रहे थे, जिन्हें विभागीय कार्रवाई के दौरान जेसीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.