सहारनपुर, मार्च 25 -- बेहट। शिवालिक वन प्रभाग की शाकुंभरी रेंज के गांव जसमोर में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 40 बीघा वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया। यह कार्रवाई विभाग द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। रेंज अधिकारी सचिन कुमार ने बताया गांव जसमोर के पास कुछ दबंगों ने विभाग की करीब 40 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। वन विभाग टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया और भूमि को कब्जे में लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...