वन्य प्राणी सप्ताह पर नैनीताल में निकली जागरूकता रैली
नैनीताल, अक्टूबर 3 -- नैनीताल, संवाददाता। वन्य प्राणी सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को नैनीताल में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। नैनीताल प्राणी उद्यान के निदेशक एवं नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब दो सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंत पार्क मल्लीताल से जागरूकता रैली निकाली गई। प्राणी उद्यान की उप निदेशक स्वाति और नैनीताल वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद ने रैली को रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा नैना वन क्षेत्र और नगरपालिका वन क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Haridwar News: वन्यजीव संरक्षण का संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.