वन्य प्राणी सप्ताह के पहले दिन वनकर्मियों ने निकाली जागरुकता रैली
लातेहार, अक्टूबर 3 -- बेतला, प्रतिनिधि । पलामू टाईगर रिजर्व में पूर्व की तरह इसवर्ष भी वार्षिक उत्सव वन्य प्राणी सप्ताह दो अक्टूबर (आज) से शुरू हो गया। सप्ताह के पहले दिन रेंजर उमेश कुमार दूबे के निर्देश से बेतला के वन कर्मियों ने प्रभात फेरी और जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें शामिल वन कर्मियों ने जंगल की हरियाली,जीवन की खुशहाली,धरती पर जबतक जंगल है,मानव जीवन मंगल है आदि नारों से गांव-गलियारों को गुंजायमान किया और लोगों को जंगल और जानवरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की कोशिश की। इसमें वनपाल संतोष सिंह,नंदलाल साहू, टीओ विवेक तिवारी, पशु चिकित्सक डॉ सुनील कुमार, टाईगर सेल के ओमप्रकाश, अभय,राहुल,संजीव समेत कई वनरक्षी-वनश्रमिक शामिल थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा का दिया संदेश यह भी पढ़ें- वन्य जीवों की रक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.