पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- पीलीभीत। वन्य जीव सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को गांधी स्टेडियम से पीलीभीत टाइगर रिजर्व तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान कहा गया कि वन्य जीव जंगल में प्रकृति संरक्षण की प्रमुख इकाई हैं। खाद्य श्रृंखला हो या इंसानी जीवन, मानव और वन्य जीव एक-दूसरे के पूरक हैं और इको सिस्टम को संतुलित रखने में इनकी अहम भूमिका है।मैराथन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, आलोक गोयल, विश्व प्रकृति निधि के नरेश कुमार, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक मनीष सिंह समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दुधवा : बाघ और हाथियों के हमलों से बचाव के लिए चले...