अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश पर सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय ने अयोध्या कोतवाली में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला मांझा जमथरा क्षेत्र में सरकारी स्वामित्व की भूमि से पेड़ काटे जाने से जुड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। शिकायत में सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय का कहना है कि मांझा जमथरा खेवट खाता संख्या एक के गाटा संख्या -350 व 351 आदि नंबरों को 30 जून 25 को सरकार एवं मिल्कियत सरकार के खाते में दर्ज करने का आदेश हुआ था। वहीं जिला मजिस्ट्रेट की ओर से सात अगस्त 25 को मांझा जमथरा की भूमि के कय-विक्रय पर रोक लगाई है। सर्वे लेखपाल व सर्वे कानूनगो ने आख्या दी कि संबंधित गाटा संख्या स्थित पेड़ो को जयप्रकाश गोयल निवासी फर्स्ट फ्लोर ब्लाक सी महाराणा प्रताप इन...