वन्य जीव प्रतिपालक ने मृदा कार्य का किया निरीक्षण
मिर्जापुर, जून 9 -- हलिया। नवागत वन्य जीव प्रतिपालक मिर्जापुर सोनभद्र ने मंगलवार को पौधशाला तथा मृदा कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। मंगलवार को वन्य जीव प्रतिपालक धर्मेंद्र द्विवेदी ने हलिया के दिघिया, कवलझर प्रथम तथा द्वितीय एवं गोर्गी में गौशाला में उगाए जा रहे आम,इमली,आंवला,सेमिया,महुआ, सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों को देखा। साथ ही पर्शिया और औरा वन भूमि में 10 हेक्टेयर मृदा स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पहली बारिश में पौधों का रोपण समय से हो जाना चाहिए। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय,नीतू शर्मा, शीतला बक्स आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.