आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर वन विभाग की टीम ने बुधवार रात वन्यजीव तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से गोह के 24 पंजे बरामद हुए हैं। वन विभाग के अनुसार, तांत्रिक क्रियाओं में इस्तेमाल के लिए इन अंगों की तस्करी कर उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में एक मऊ और दूसरा दिल्ली का निवासी है। प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी, रेंज आजमगढ़ लक्ष्मी शंकर ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि कुछ वन्यजीव तस्कर सिधारी स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और उनके पास वन्यजीवों के अंग मौजूद हैं। सूचना के आधार पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अभय कुमार सिंह और वन दरोगा चंद्रभूषण की टीम के साथ होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल के कमरा नंबर-209 से दिल्ली के उत्...