वन्य जीव अपराधियों पर अंकुश को सिखाए कानूनी दाव-पेंच
कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वन्य जीवों के शिकारियों को सलाखों में पहुंचाने के लिए वनकर्मियों ने कानूनी दाव-पेंच सीखे। वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने थ्योरी के बजाय अभ्यास कराकर दबिश और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान ने किया था। प्रथम सत्र में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के निरीक्षक ने दबिश के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, घटनास्थल को सुरक्षित रखने तथा स्थलीय छानबीन के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में वन्यजीव अपराधों के विरुद्ध की गई प्रवर्तन कार्रवाइयों की केस स्टडी भी प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- वन्यजीव अपराध पर शिकंजा कसने को दिया प्रशिक्षण इनके माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.