वन्य जीवों से सुरक्षित रहने को. किया जागरूक
महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के तरफ से दक्षिणी चौक रेंज स्थित वन टांगिया ग्राम 27-28 नर्सरी में जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने वन टांगियों को जंगली जानवरों से सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।क्षेत्रीय वनाधिकारी ऋषभ नायक ने कहा कि जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को जंगली जानवरों से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी क्षेत्र में जंगली जानवर दिखाई दे तो घबराना नही चाहिए। समूह में इकट्ठा हो जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। ताकि समय रहते जंगली जानवर को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा रात के समय अकेले जंगल या खेतों की तरफ नहीं जाएं। बच्चों को अकेले कही नहीं भेजे। समूह में आवागमन करें। सतर्कता और सावधानी ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.