वन्य जीवों के लिए आगे आया ट्रिपल एस परिवार
सोनभद्र, मई 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों और वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए सामाजिक संस्था ट्रिपल एस परिवार ने सराहनीय पहल की है। मंगलवार को संस्था के सदस्यों ने मारकुंडी घाटी स्थित इको प्वाइंट क्षेत्र में जलपात्र रखकर बंदरों एवं अन्य पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। साथ ही बंदरों को फल भी खिलाए गए। सामाजिक संस्था के शिवम मिश्रा एवं सत्यम मिश्रा ने राहगीरों से अपील करते हुए कहा कि रास्ते में रखे गए जलपात्रों में लोग अपनी ओर से एक-दो बोतल पानी अवश्य डालें। उन्होंने कहा कि एक बोतल पानी इंसानों के लिए सामान्य बात हो सकती है, लेकिन किसी वन्य जीव के लिए वही जीवनदान साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आया अभाविप उन्होंने कहा कि मई-जून की प्रचंड गर्मी में जहां आम जनजीवन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.