हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज में डीएफओ कुन्दन कुमार और एसडीओ गणेश दत्त जोशी के निर्देशन में गौलापार क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सूर्यादेवी ईको टूरिज्म जोन में एक दिवसीय सफारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेंजर पीके पंत ने बताया कि राजकीय विद्यालय गोविन्दग्राम से 11, कुवरपुर से 11, बागजाला से 29 छात्र-छात्राएं और नेब गौलापार से 10 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सफारी, जैव विविधता, वन्य जीवों की जानकारी, ट्री-हाउस भ्रमण, जल संरचनाएं और तितली पार्क का दौरा शामिल रहा। इससे मानव-वन्य जीव संघर्ष कम करने और वनाग्नि रोकथाम में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.