मेरठ, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी के कारण इंसान ही नहीं वन्य जीव भी परेशान हैं। ऐसे में वन्य जीव गंगा नदी, मध्य गंगनहर व वाटर हाल पर प्यास बुझाने के लिए निर्भर है। वन रेंज द्वारा हस्तिनापुर रेंज में वन्य जीवों को पीने के लिए पानी मुहैया करने के पुख्ता इंतजाम किए गए है। हस्तिनापुर वन्य जीव विहार बडे भूभाग पर फैला हुआ है। वन्य जीव विहार की हस्तिनापुर रेंज में भी लगभग 51 वर्ग किमी क्षेत्रफल है। वैसे तो हस्तिनापुर वन्य जीव विहार बारहसिंगा के लिए प्रसिद्ध है लेकिन जंगल में तेंदुए, चीतल, पाडा, हिरण सहित अनेक प्रजाति के वन्य जीव बड़ी संख्या में यहां रहते हैं। यह भी पढ़ें- धूप-लू में बकरी चरा रहे अधेड़ की मौत,प्यासी हिरन को कुत्तों ने नोंचा जैसे ही गर्मी अपना प्रकोप दिखाना प्रारंभ करती है वैसे ही वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए जंगलों में बने वाटर ह...