आदित्यपुर, अप्रैल 14 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में हमला कर वनकर्मियों को घायल करने में पांच युवकों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। रविवार को कार सवार युवकों ने हमला कर प्रभारी वनपाल सागर श्रीवास्तव और सब बीट ऑफिसर हरि प्रसाद अग्रवाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने जमशेदपुर के टेल्को स्थित बारीनगर के रहने वाले मो. फरीन, मो. कैफ, अब्दुल बहाब, मो. आसिफ एवं मो. सलाउद्दीन को पूछताछ करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रभारी थानेदार कमल कुमार ने बताया कि वन्यकर्मी हरि प्रसाद अग्रवाल के बयान पर सभी पांचों आरोपियों पर वन्य कर्मियों के साथ मारपीट करने एवं सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेज दिया गया। इधर, घटना के दूसरे दिन भी दलमा रेंजर दिनेश चंद्रा ने दलमा जाकर ...