पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पूरनपुर। आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल की प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्या हिंसक वन्य जीव के हमले हैं। हाल ही में प्रगट सिंह की वन्य जीव हमले में मौत हो गई थी। उनके परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा दिया गया। पर यह मुआवजा परिजनों के लिए पर्याप्त नहीं है। सिंगाही निघासन क्षेत्र में भी तेंदुआ ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। उसके परिजनों को भी मुआवजा देने का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वन्यजीवों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से वन्य जीव हमले में मरने वाले ग्रामीण के परिजनों को 50 लाख रुपए सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.