रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में दो से सात अक्तूबर तक 72वां वन्यजीव सप्ताह आयोजित होगा। इस वर्ष वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा होने वाले कार्यक्रमों की मुख्य थीम 'मानव-वन्यजीव संघर्ष का निवारण' है। वन भवन, डोरंडा में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मानव और वन्यजीवों का सह-अस्तित्व अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि वन्यजीव संरक्षण केवल वन विभाग का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का सामूहिक दायित्व है। जागरूकता, सतर्कता और विभागीय समन्वय से संघर्ष की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। वहीं, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) रवि रंजन ने कहा कि आधुनिक तकनीक और मानव बल के सही संतुलन से इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जाएगा। यह भी पढ़ें- वन्यजीव सप्ताह पर टाटा जू में हो...