रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा स्थित पलाश हॉल में बुधवार को 72वें वन्यजीव सप्ताह 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। दो से सात अक्टूबर तक आयोजित सप्ताह के दौरान वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व का संदेश दिया गया। इस दौरान वॉकथॉन, बर्ड वॉचिंग, पेंटिंग सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और आम लोगों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख संजीव कुमार ने सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने वन, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। यह भी पढ़ें- वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलकर करना होगा काम : विकास आयुक्त उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पर्यावरण अ...