रुद्रपुर, मार्च 25 -- खटीमा। वन विभाग द्वारा वन्यजीव प्रबंधन एवं संरक्षण में मीडिया की भूमिका विषय पर बुधवार को सुरई वन गेस्ट हाउस में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े मामलों में सटीक और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग से अफवाहों पर रोक लगाकर जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। वेस्टर्न सर्किल हल्द्वानी के सीनियर बायोलॉजिस्ट प्रशांत वर्मा और भास्कर जोशी ने वन्यजीवों के व्यवहार, पहचान और बचाव पर जानकारी दी। एसडीओ संचिता वर्मा ने कहा कि मीडिया और वन विभाग के समन्वय से जनजागरूकता बढ़ेगी और संरक्षण कार्यों को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर दीपक फुलेरा, महामंत्री गोरख नाथ, मुस्तकीम मलिक, इश्तियाक अंसारी, गगन सिंह, हरीश मेहरा, धीरेंद्र गौड़, परमजीत सिंह पम्मा, सूरज गुसाई, उत्तम कुमार, अरविंद कुमार, केदार सोनकर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.