प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आठ अक्तूबर तक मनाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह के तहत सोमवार को रायपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वन्यजीव एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज परिसर में पाकड़, जामुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने छात्राओं को वन्यजीवों के महत्व और जैव विविधता संरक्षण के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय वन अधिकारी राजदेव पाल ने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य कंचन मिश्रा समेत विद्यालय परिवार ने भी संरक्षण के प्रति प्रतिब...