बिजनौर, अक्टूबर 7 -- राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं रचनात्मकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंग बिरंगे रंगों, प्राकृतिक सामग्री एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों में बाघ, हाथी, हिरण, मोर, तितली, पक्षी एवं विभिन्न वन्यजीवों को प्रमुखता से दर्शाया गया। रंगोलियों के माध्यम से 'वन्यजीव बचाएं, प्रकृति बचाएं' हरित लवक की रासायनिक संरचना और जैव विविधता संरक्षण जैसे संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।...