बरेली, मार्च 14 -- जगतपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय के एनएसएस की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आरंभ हुआ। यहां एक चित्रकला प्रदर्शनी का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके माध्यम से वन्यजीव संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरभि श्रीवास्तव ने किया। प्रो. संध्या सक्सेना, डॉ. हिमशिखा यादव, डॉ. एकता सिंह, डॉ. प्रद्युम्न कुमार, डॉ. विकास वर्मा, गोविंद पाराशरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.