साहिबगंज, नवम्बर 30 -- साहिबगंज। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की गहन समझ और उसके फील्ड स्तर पर प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन प्रमंडल की ओर से 29-30 नवम्बर को मंडरो फॉसिल पार्क में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में संथाल परगना के विभिन्न जिलों से आए वनरक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संथाल परगना के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) डी. वेंकटेस्वरलु थे। उन्होंने उद्घाटन सत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को वन विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए फील्ड स्टाफ को अद्यतन कानूनी जानकारी और व्यावहारिक दक्षता विकसित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण का संचालन लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के सदस्य एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने किया। दो दिनी कार्यशाला में उन्होंने अधिनियम की धाराओं, अनुसूचियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.