बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के रामपुर धोबियाहार के मजरे दातारामपुरवा में मंगलवार देर रात वन्यजीव ने वृद्ध को मार डाला। वृद्ध मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वन्यजीव वृद्ध के दोनों पैर चबा गया। बुधवार सुबह गांव के बाहर उसका अधखाया शव देख परिजनों में हाहाकार मच गया।सूचना पर पहुंची वन व पुलिस महकमे की टीम ने तहकीकात की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। खैरीघाट थाने के रामपुर धोबियाहार के मजरे दातारामपुरवा निवासी बदलू (70) पुत्र राम शरन काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनके भाई छोटे लाल ने बताया कि वह कभी गांव के बाहर स्थित कुट्टी तो कभी गांव स्थित स्कूल, कभी घर पर सो जाते थे। यह भी पढ़ें- तेंदुए के हमलों से बचाव को वन विभाग ने चलाया जागरुकता अभियान बुधवार सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.