बहराइच, अप्रैल 23 -- कैसरगंज। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर एक में बुधवार की रात किसी जंगली जानवर ने पानी की तलाश में भटक रहे हिरण पर हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के लिए हिरण गांव के जूनियर हाई स्कूल में पहुंच गया। जहां सुबह वह मृत पाया गया। पूरे बरामदे मे खून का फैला हुआ था। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सुबह जानकारी मिली है।सफाई कर्मी को बुलाकर विद्यालय के साफ-सफाई करवा दी गई है। वन विभाग के कर्मचारी हिरण को अग्रिम कार्रवाई के लिए साथ ले गए हैं। ग्रामीणो ने बताया कि विद्यालय मे गेट व बाउंड्रीवाल न होने से हिरण विद्यालय के अन्दर पहुंच गया था। दरअसल इलाका भेड़िया प्रभावित इलाका माना जा रहा है।

हिंदी ह...