रांची, जून 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और तस्करी पर नियंत्रण के लिए बुधवार को वन भवन में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो सेंट्रल रीजन एवं विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों की अंतर विभागीय समन्वय समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) झारखंड संजीव कुमार ने की। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के प्रति अपराध रोकना राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। वन्यजीव अपराधों और अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और समन्वित कार्रवाई आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वन्यजीवों एवं उनके अंगों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए हवाई, रेल और सड़क मार्गों के अलावा डाकघरों तथा कुरियर सेवाओं के माध्यम से होने वाले परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखनी होगी। ...