वन्यजीव अपराध पर शिकंजा कसने को दिया प्रशिक्षण
कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता वन्यजीव अपराध पर अंकुश लगाने और तस्करी से जुड़ी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के लिए वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के समन्वय से आयोजित कार्यशाला में वन विभाग के साथ पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारियों व फील्ड कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक प्रोजेक्ट टाइगर उत्तर प्रदेश राम कुमार रहे। वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक संजीव कुमार, प्राणी उद्यान के निदेशक कन्हैया पटेल, झांसी मंडल के मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश, कानपुर मंडल के मुख्य वन संरक्षक एनके जानू और डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.