वन्यजीवों के हमले से दहशत, पहचान में वन विभाग नाकाम
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन और आसपास के इलाकों में वन्यजीवों के लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। बीते 24 घंटे के भीतर भीरा-गोला रेंज और मझगई रेंज में वन्यजीवों ने अलग-अलग घटनाओं में चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और डर दोनों व्याप्त है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि खेतों और गांवों के आसपास तेंदुआ या भालू डेरा जमाए हुए हैं और उन्हीं के कारण यह हमले हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, वन विभाग का तर्क इससे उलट है। विभागीय अधिकारी हमलों के पीछे सियार या किसी छोटे जंगली जानवर के होने की आशंका जता रहे हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर स्पष्ट पगमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.