पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। टाइगर रेस्क्यू सेंटर अब एक माह में हैंडओवर हो जाएगा। इसके संचालन के लिए स्टाफ की डिमांड की गई है। पंद्रह पदों पर 46 का स्टाफ मिलते ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ तेंदुए के लिए बनाए गए रेस्क्यू सेंटर को संचालित किया जाने लगेगा। इससे मेडिकल कॉलेज के बाद जिले में वन्यजीवों की चिकित्सा क्षेत्र में भी एक मील का पत्थर स्थापित होगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस सात अप्रैल को है। जिले में मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत कई चिकित्सीय सेवाएं जिले में आने के बाद यहां चिकित्सा सेवाओं का स्तर बढ़ चुका है। पर जिले में एक और बड़ी उपलब्धि झोली में आने वाली है। चौदह करोड़ की लागत से पूरनपुर के अंतर्गत गोपालपुर में बन रहे टाइगर रेस्क्यू सेंटर का निर्माण कार्य अब अंतिम धनराशि की किस्त आने के बाद अपने अंतिम दौर में हैं। पिछले दिनों यहां प्रमुख...