किशनगंज, जनवरी 4 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं वाहिनी की सी कंपनी पानीटंकी के जवानों ने वन्यजीवों के अवशेष के साथ नेपाल के दो संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डिक बहादुर डारनाल (35) और कर्ण बहादुर विश्वकर्मा (39), दोनों नेपाल निवासी, के रूप में की गई है। एसएसबी ने उनके कब्जे से हिरण की खोपड़ी सहित तीन सींग, गोरल की तीन खोपड़ियां, सांपों के तीन कंकाल, ग्रेट हार्नबिल पक्षी की चार चोंच और जंगली सूअर का एक दांत बरामद किया है। वन्यजीवों के इन अवशेषों का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंका जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात एसएसबी की टीम पानीटंकी न्यू ब्रिज चेकपोस्ट पर नियमित जांच में जुटी थी। नेपाल से सिलीगुड़ी जा रही एक टैक्सी को रोक कर एक्स-रे स्कैनिंग की गई...