वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलकर करना होगा काम : विकास आयुक्त
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष कम करने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सभी विभागों को वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा। विकास योजनाओं को भी भविष्य की जरूरतों और वन्यजीवों पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखकर लागू करना होगा। यह बातें विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित कार्यशाला में कही। वन्यप्राणी सप्ताह 2026 के तहत वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 'मानव-वन्यजीव अंतर्संबंध : चुनौतियां, प्रबंधन रणनीतियां और उभरते दृष्टिकोण' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। विकास आयुक्त ने कहा कि मानव और वन्यजीव सदियों से सह-अस्तित्व में रहे हैं, लेकिन विकास के दुष्प्रभावों के कारण वन्यजीवों के सामने नई चुनौतियां पैदा हुई हैं। इनके संरक्षण के लिए धरातल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.