विकासनगर, अक्टूबर 6 -- वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनका संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। वन रक्षक सुभाष राणा ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य के संयोजन में हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों के महत्व की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य मौर्य ने कहा कि जंगलों में अनावश्यक आग, अवैध शिकार और वन्यजीवों को परेशान करने जैसी गतिविधियां पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक आवासों को नुकसान से बचाने के लिए समाज और विद्यार्थियों को अपनी भूमिका समझन...