वन्यजीवों का वध करने वाले गिरोह के दो तस्करों को जेल भेजा
बरेली, अप्रैल 11 -- फरीदपुर, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव (सूअर) का वध करके उसके अवशेषों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वन विभाग की टीम अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।बुधवार रात फरीदपुर के रेंजर ऋषि ठाकुर ने भुता के पास गजनेरा गांव में घेराबंदी करके वन्यजीव (जंगली सूअर) का वध करने के आरोप में गांव के सूरजपाल एवं अर्जुन कश्यप को पकड़ लिया। मौके से तस्करों की पांच बाइक, सूअर का शव बरामद किया। वन विभाग ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सूअर के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव दफन किया। वन विभाग की टीम ने दोनों तस्करों से पूछताछ की तो बताया कि आटे के गोले में बारूद का बम रखते थे। जंगली सूअर उसे आटा समझकर खाता था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हो जाता था। सूअर की मौके पर मौत हो जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.