बरेली, अप्रैल 10 -- फरीदपुर, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव (सूअर) का वध करके उसके अवशेषों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वन विभाग की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके छह साथी फरार हैं। पुलिस ने तस्करों की पांच बाइक एक सूअर का शव बरामद किया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तस्करों ने बम से विस्फोट करके वन्यजीव का बध का खुलासा किया है। गोरक्षकों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव कर तस्करों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।बुधवार रात फरीदपुर के रेंजर ऋषि ठाकुर को सूचना मिली कि भुता के पास गजनेरा गांव में तस्कर वन्यजीव (जंगली सूअर) का वध कर रहे हैं। रेंजर पूरी टीम के साथ गजनेरा गांव की घेराबंदी की। इस दौरान तस्कर भाग निकले। टीम ने गांव के सूरजपाल एवं ...