वन्दे मातरम सामूहिक गायन के साथ हर घर तिरंगा अभियान का संदेश
बहराइच, अगस्त 10 -- बाबागंज। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कैम्प कार्यालय अगैया में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वाहिनी के अधिकारी, कार्मिक, केन्द्रीय विद्यालय 59वीं वाहिनी के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठ रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों एवं आसपास सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: तिरंगे की रंगोली से सजे स्कूलों, गूंजा वंदे मातरम् यह भी पढ़ें- केएसजीएमसी में निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.