वन्दे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा स्कूल परिसर
बरेली, सितम्बर 26 -- कॉम्पीटेंट पब्लिक स्कूल कैम्फर स्टेट सीबीगंज में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गान कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया। प्रधानाचार्य डॉ. बीके शर्मा ने विद्यार्थियों को वन्दे मातरम् के महत्व और देश के प्रति इसके भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों से राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक डॉ. आरए शर्मा, उप प्रधानाचार्या नूतन सिंह, कीर्ति नगाईच, याचना सक्सेना, संतोष शर्मा, नेहा अंसारी समेत अन्य शिक्षक रहे। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् सामूहिक गायन में गूंजा राष्ट्रभाव यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु मंदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.