हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यात, कोटाबाग में गुरुवार को पूर्व रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने स्कूली छात्रों को वनाग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में वनों को आग से बचाना पर्यावरण संरक्षण के लिए अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें औषधीय पौधों के रोपण और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान औषधीय पौधे कासनी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक त्रिभुवन पाण्डे, शिक्षक हितेश पंत सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...