वनों के बगैर मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं : डीएफओ
पीलीभीत, अगस्त 23 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में बैगलेस डे के अवसर पर वन्यजीव, पर्यावरण सुरक्षा और जैव विविधता संरक्षण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि वनों के बगैर मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा और उनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। जैव विविधता संरक्षण समिति के अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने पीलीभीत के जंगलों के इतिहास पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर समन्वयक राकेश पटेल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक अजय कुमार, वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.