गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के आईक्यूएसी एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस पर अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रो. अवनीश ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय संकट वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के ह्रास, वनों की कटाई तथा प्रदूषण जैसी समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पृथ्वी केवल संसाधनों का स्रोत नहीं, बल्कि समस्त जीवन का आधार है। कहा कि वर्तमान समय में मानव गतिविधियों के कारण पर्यावरण पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है, जिससे प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- विभावि पीजी भूगोल विभाग मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.