सोनभद्र, जुलाई 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। वनाधिकार पट्टाधारकों को कथित रूप से नोटिस जारी किए जाने के विरोध में ससनई गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने जिला प्रशासन पर वनवासियों और आदिवासी परिवारों के अधिकारों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। संदीप मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों को वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत भूमि का अधिकार दिया गया था, उन्हें अब कंपनी स्थापना के उद्देश्य से नोटिस भेजे जा रहे हैं। उनका आरोप था कि प्रशासन वनाधिकार पट्टाधारकों को उनकी भूमि से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है, जिसका मोर्चा पुरजोर विरोध करेगा। यह भी पढ़ें- कलीगांव के ग्रामीणों ने मास्टर प्लान का विरोध किया उन्होंने कहा कि यदि वनवासियों के अधिकारों...