वनाधिकारियों के पहंचते ही करहरबारी वनभूमि से भागे अतिक्रमणकारी
गिरडीह, अगस्त 9 -- गिरिडीह। करहरबारी सुरक्षित वन को कब्जाने का प्रयास शनिवार को उस समय विफल हो गया, जब सम्बंधित वन विभाग इसकी सूचना पर फौरी तौर पर सक्रिय हो गया। सूचना सत्यापन के बाद सहायक वन संरक्षण सह प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि एक्शन में आ गए और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। विभाग की टीम को देखकर अतिक्रमणकारी जेसीबी को छोड़ फरार हो गए। इस सिलसिले में टीम ने मौके पर से जेसीबी को जब्त कर लिया है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह वन क्षेत्र के करहरबारी सुरक्षित वन की वन भूमि को माफियों द्वारा कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए वन भूमि पर जेसीबी से नींव की खुदाई की जा रही है। इसकी सूचना पर विभाग हरकत में आया और स्थल पर पहुंचकर जेसीबी को जब्त कर लिया। सहायक वन संरक्षक एसके रवि ने कहा कि सुरक्षित वन क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.